//राहुल जैन//
बक्सवाहा(छतरपुर)। बढ़ते कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए जिले की समस्त राजस्व सीमा पर कोरोना कर्फ़्यू प्रभावी रूप से लागू किया गया है.
तो वही प्रशासन द्वारा लोगों से घरों में रहने की अपील भी की जा रही है।
जिस क्रम में आज बक्सवाहा में तहसीलदार,थाना प्रभारी, नगर परिषद के अधिकारियों द्वारा लोगों से घरों में रहने व नियमों का पालन करने की अपील की गई।
हालांकि दूसरी ओर बक्सवाहा में स्थानीय प्रशासन की यह अपील महज औपचारिकता ही देखी जा रही क्योंकि बक्सवाहा में अक्सर काफी लोग अनावश्यक घूमते व नियमों का उल्लंघन करते हुए नजर आते हैं तो वही प्रशासन भी ऐसे लोगों पर कार्यवाही करने में नाकामयाब नजर आता है।