Translate

मंगलवार, 6 अप्रैल 2021

छतरपुर। झाड़ू बाबा बनकर चित्रकूट में फरारी काट रहे 10 हजार के ईनामी बदमाश को किया गिरफ्तार।

ब्यूरो छतरपुर। आईजी अनिल शर्मा, डीआईजी विवेकराज सिंह, एसपी सचिन शर्मा के निर्देशन में प्रदीप सराफ ने 10 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार, बताया जा रहा है आरोपी राम नारायण झाड़ू वाले बाबा महाराज के नाम से पिछले दो-तीन सालों से सती अनसूया आश्रम में रह रहा था थाना प्रभारी ने जब जानकारी की तो पता चला कि झाड़ू वाले महाराज बड़ी गुफा रघुवीर मंदिर में रहते हैं तभी पुलिस ने झाड़ू वाले बाबा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, इस कार्रवाई के दौरान सटई थाना प्रभारी प्रदीप सराफ सहायक उपनिरीक्षक एल एन तिवारी आरक्षक कृष्ण प्रताप सिंह अरविंद रावत अविनाश रिछारिया मौजूद रहे।