//आशीष मिश्रा//
खजुराहों(छतरपुर)। पर्यटन नगरी खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव मंदिर में आज भाजपा के 41 वें स्थापना दिवस को बड़े ही धूमधाम तरीके से मनाया गया, इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा जय श्री राम के जयकारों के साथ मतंगेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे जहां पर पूजा अर्चना करने के बाद प्रसाद वितरण किया गया । भाजपा खजुराहो मंडल के द्वारा आज खजुराहो मंडल के प्रत्येक पंचायत और बूथ स्तर के अलावा खजुराहो के प्रत्येक वार्ड एवं नगर के प्रमुख स्थलों में मिष्ठान व फल वितरण कर भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया , इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में भाजपा का झंडा थाम रखा था एवं भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद तथा जय श्रीराम के नारे गुंजायमान हो रहे थे ।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री प्रकाश पांडे जटकरा ने स्थापना दिवस एवं भाजपा की विचारधारा एवं कार्यक्रम के संदर्भ में प्रकाश डालते हुए कहा कि हम स्थापना दिवस के कार्यक्रम को बड़े ही धूमधाम से मनाने जा रहे हैं,इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह परिहार , वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित सुधीर शर्मा, प्रताप सिंह विक्रमपुर, गणेश पाठक,संजय रायकवार , ब्रिज गोपाल अवस्थी, नरेंद्र द्विवेदी, डॉ वीरेंद्र पांडे , मोहिनी सेन ,छिक्कू साहू, राजू बाजपेई, आसाराम पटेल, बिहारी लाल पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।