Translate

मंगलवार, 6 अप्रैल 2021

लुहानी में 2 माह से ट्रांसफार्मर खराब, बिजली संकट के चलते ग्रामीणों ने लगाई मदद की गुहार

//मनीष लोधी//

बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम लुहानी में विद्युत विभाग की मनमानी एवं बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक करीब दो माह से लुहानी में विद्युत ट्रांसफार्मर खराब पड़ा हुआ है. जिसके स्थान पर विद्युत विभाग के द्वारा दूसरा ट्रांसफार्मर अब तक नहीं रखवाया गया है।

ग्रामीणों की मानें तो करीब 2 माह से विद्युत ट्रांसफार्मर बंद है. तथा इसके सुधार के लिए कई बार गुहार लगाई भी गई है मगर सुनवाई नहीं हुई है।

हालांकि मामले के संदर्भ में हमारे द्वारा विद्युत विभाग में पदस्थ जूनियर इंजीनियर श्री प्रदीप पटेल को संपर्क करने का बार-बार प्रयास किया गया मगर संपर्क नहीं हो सका।