//विनोद कुमार जैन//
बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा में आज मंगलवार को 3 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. जिसके संबंध में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर श्री ललित उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि बक्सवाहा में आज कुल 3 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. जो बक्सवाहा के वार्ड क्रमांक 3 के निवासी हैं जिनमें एक 41 वर्षीय पुरुष तथा दूसरा 40 वर्षीय पुरुष एवं 39 वर्षीय महिला शामिल है।
तथा बीएमओ श्री उपाध्याय के अनुसार बक्सवाहा में अब एक्टिव केसों की संख्या 09 है तथा 03 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।