Translate

बुधवार, 14 अप्रैल 2021

सादपुर में मनाई गई डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की जयंती

शाहगढ़(सागर)।  आज ग्राम पंचायत सादपुर में मनाई गयी डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की जयंती शाहगढ क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सादपुर में बाबा साहब जी की जन्म जयंती मनाई गयी  जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में सादपुर ग्राम पंचायत सचिव  श्री कल्याण यादव जी जगत यादव रामपुर, सूरज सिंह यादव भटाझोर, हल्काई यादव रामपुर, सभी ग्रामवासियों ने  बाबा साहब की फोटो पर फूल माला अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके द्वारा लिखित भारतीय संविधान को याद किया।