Translate

शुक्रवार, 2 अप्रैल 2021

मढ़देवरा में सहकारी समिति उपार्जन केंद्र का हुआ शुभारंभ।

//मनीष लोधी//

मढ़देवरा(छतरपुर)। बक्सवाहा जनपद क्षेत्र के ग्राम मढ़देवरा में सहकारी समिति उपार्जन केंद्र का शुभारंभ आज संपन्न हुआ।

जिस दौरान समिति प्रबंधक धनीराम पटेरिया एवं सेल्समैन स्वरूप आदिवासी, कंप्यूटर ऑपरेटर संदीप पटेरिया एवं पत्रकार मनीष लोधी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

सेल्समैन स्वरूप आदिवासी ने बताया कि यहां पर किसान भाइयों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था एवं बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था तथा गेहूं में से कचरा निकालने के लिए छन्ने की व्यवस्था भी की गई है।

तथा जानकारी देते हुए समिति प्रबंधक धनीराम पटेरिया ने बताया कि हर दिन 10 से 12 लोगों के मोबाइल पर एसएमएस आएंगे तभी वह लोग अपने-अपने उपज फसल गेहूं लेकर सोसाइटी में भरने के लिए आ सकते हैं।