Translate

शुक्रवार, 2 अप्रैल 2021

बाजना में कुएं में फंसी गाय को बड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला, बुजुर्ग महिला की सूझबूझ से बची गाय की जान।

//सत्यम खरे//

बाजना(छतरपुर)। बाजना क्षेत्र के नजदीक एक खेत में बने कुएं में एक गाय फस गई.

तभी पास से बकरी चराने निकली लल्ला बाई ने देखा तो गाय की जान बचाने के लिए प्रयास किया।

तत्काल लल्ला बाई ने स्थानीय लड़के छोटू, अंकित, दिलीप, सूरज, दिनेश, नीरज, राम, विशाल व भारत की मदद से गाय को कुए से सुरक्षित बाहर निकाला और उसकी जान बचाई।

बुजुर्ग लल्ला बाई के मुताबिक गाय बड़ी देर से कुएं में फंसी हुई थी तथा समय पर उसे बाहर ना निकाले जाने पर उसकी जान भी जा सकती थी।