ब्यूरो दमोह। मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज हस्ताक्षर अभियान प्रारम्भ किया गया। " लोकतंत्र की दीवार" नाम से आयोजित इस कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तरूण राठी ने हस्ताक्षर कर मतदाता जागरूकता अभियान की शुरुआत की। लोकतंत्र की दीवार में हस्ताक्षर कर शपथ ली की आगामी 17 अप्रैल को विधानसभा उपनिर्वाचन में निर्भीक होकर नैतिक मतदान करेंगे। सभी लोगों ने हस्ताक्षर कर जागरूक मतदाता का संदेश दिया।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक ठाकुर, रिटर्निंग आफिसर राकेश सिंह मरकाम, जिला स्वीप सहायक नोडल डॉ के पी अहिरवार, जिला शिक्षा अधिकारी श्री नेमा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।