ब्यूरो छतरपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 86 सागर-छतरपुर रोड (नया राष्ट्रीय राजमार्ग 34) पर ग्राम मुंगवारी एवं ऊजरा जिला छतरपुर में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा सागर-छतरपुर रोड के उपयोग के लिए यांत्रिक वाहनों पर उपयोगकर्ता शुल्क में वित्तीय वर्ष 2021-22 हेतु संशोधन किया गया है। जिसकी दरें मुुंगवारी टोल प्लाजा के 117.280 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर 1 अप्रैल से लागू हो चुकी है।
• मुंगवारी टोल प्लाजा की दरें।
महाप्रबंधक सह परियोजना निदेशक भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण परूषोत्तम लाल चैधरी परियोजना कार्यान्वयन इकाई छतरपुर ने बताया कि मुंगवारी टोल प्लाजा पर कार, जीप, वैन और हल्के मोटर वाहन की एकल यात्रा का शुल्क 35 रूपए, एकल वापसी यात्रा 24 घंटे का शुल्क 50 रूपए, माह मेें 50 एकल यात्रा के लिए मासिक शुल्क 1095 और मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में पंजीकृत वाणिज्यिक वाहन के लिए एकल यात्रा शुल्क 15 रूपए तय की गई है।
हल्के वाणिज्यिक वाहन, हल्के माल वाहक वाहन और मिनी बस की एकल यात्रा का शुल्क 55 रूपए, एकल वापसी यात्रा 24 घंटे का शुल्क 80 रूपए, माह में 50 एकल यात्रा के लिए मासिक तय शुल्क 1770 रूपए तथा म.प्र. के छतरपुर जिले में पंजीकृत वाणिज्यिक वाहन के लिए एकल यात्रा शुल्क 25 रूपए तय किया गया है।
तीन धुरी वाले वाणिज्यिक वाहन की एकल यात्रा का शुल्क 120 रूपए, एकल वापसी यात्रा 24 घंटे का शुल्क 180 रूपए, माह में 50 एकल यात्रा के लिए मासिक तय शुल्क 4050 रूपए तथा म.प्र. के छतरपुर जिले में पंजीकृत वाणिज्यिक वाहन के लिए एकल यात्रा शुल्क 60 रूपए तय की गई है।
भारी संनिर्माण मशीनरी (एचसीएम) अथवा अर्थ मूविंग उपस्कर (ईएमई) अथवा बहुधुरीय वाहन (एमएवी) (चार से छः धुरी वाले) वाहनों की एकल यात्रा का शुल्क 175 रूपए, एकल वापसी यात्रा 24 घंटे का शुल्क 260 रूपए, माह में 50 एकल यात्रा के लिए मासिक तय शुल्क 5825 रूपए तथा म.प्र. के छतरपुर जिले में पंजीकृत वाणिज्यिक वाहन के लिए एकल यात्रा शुल्क 88 रूपए तय किया गया है।
इसी तरह बड़े आकार वाले वाहन (सात या अधिक धुरी वाले) वाहनों की एकल यात्रा का शुल्क 215 रूपए, एकल वापसी यात्रा 24 घंटे का शुल्क 320 रूपए, माह में 50 एकल यात्रा के लिए मासिक तय शुल्क 7090 रूपए तथा म.प्र. के छतरपुर जिले में पंजीकृत वाणिज्यिक वाहन के लिए एकल यात्रा शुल्क 105 रूपए निर्धारित है।
• ऊजरा टोल प्लाजा की दरें।
ऊजरा टोल प्लाजा (180.260 किलोमीटर राष्ट्रीय-34) पर कार, जीप, वैन या हल्के मोटर वाहन का एकल यात्रा शुल्क 35 रूपए, एकल वापसी यात्रा 24 घंटे का शुल्क 50 रूपए, माह में 50 एकल यात्रा के लिए मासिक शुल्क 1105 रूपए तथा म.प्र. छतरपुर जिले में पंजीकृत वाणिज्यिक वाहन के लिए एकल यात्रा शुल्क 15 रूपए लगेगा।
हल्के वाणिज्यिक वाहन, हल्के माल वाहक वाहन और मिनी बस की एकल यात्रा का शुल्क 55 रूपए, एकल वापसी यात्रा 24 घंटे का शुल्क 80 रूपए, माह में 50 एकल यात्रा के लिए मासिक तय शुल्क 1785 रूपए तथा म.प्र. के छतरपुर जिले में पंजीकृत वाणिज्यिक वाहन के लिए एकल यात्रा शुल्क 25 रूपए तय किया गया है।
तीन धुरी वाले वाणिज्यिक वाहन की एकल यात्रा का शुल्क 120 रूपए, एकल वापसी यात्रा 24 घंटे का शुल्क 185 रूपए, माह में 50 एकल यात्रा के लिए मासिक तय शुल्क 4080 रूपए तथा म.प्र. के छतरपुर जिले में पंजीकृत वाणिज्यिक वाहन के लिए एकल यात्रा शुल्क 60 रूपए तय की गई है।
भारी संनिर्माण मशीनरी (एचसीएम) अथवा अर्थ मूविंग उपस्कर (ईएमई) अथवा बहुधुरीय वाहन (एमएवी) (चार से छः धुरी वाले) वाहनों की एकल यात्रा का शुल्क 175 रूपए, एकल वापसी यात्रा 24 घंटे का शुल्क 265 रूपए, माह में 50 एकल यात्रा के लिए मासिक तय शुल्क 5865 रूपए तथा म.प्र. के छतरपुर जिले में पंजीकृत वाणिज्यिक वाहन के लिए एकल यात्रा शुल्क 90 रूपए तय किया गया है।
इसी तरह बड़े आकार वाले वाहन (सात या अधिक धुरी वाले) वाहनों की एकल यात्रा का शुल्क 215 रूपए, एकल वापसी यात्रा 24 घंटे का शुल्क 320 रूपए, माह में 50 एकल यात्रा के लिए मासिक तय शुल्क 7140 रूपए तथा म.प्र. के छतरपुर जिले में पंजीकृत वाणिज्यिक वाहन के लिए एकल यात्रा शुल्क 105 रूपए निर्धारित है।