Translate

बुधवार, 7 अप्रैल 2021

दमोह। कलेक्टर बोले कि मतदान केन्द्रों में कर ली जायें समुचित व्यवस्थाएं।

ब्यूरो दमोह।   कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तरूण राठी ने आज शाम मतदान केन्द्रों में मूलभूत सुविधाओं के संबंध में समीक्षा करते हुए कहा सभी व्यवस्थाएं निर्देशानुसार कर ली जायें। शहरी क्षेत्र में सीएमओ नगरपालिका और ग्रामीण क्षेत्रों में सीईओ जनपद पंचायत समय-सीमा में करते हुए अवगत करायें। बैठक में सीईओ जिला पंचायत अजय श्रीवास्तव और एडीशनल कलेक्टर नाथूराम गौड़ विशेष रूप से मौजूद रहे।

            कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राठी ने सीएमओ नगरपालिका और सीईओ जनपद पंचायत को पेयजल व्यवस्था के अलावा सेनीटाइजेशन और साफ-सफाई आदि के संबंध में समय-सीमा में सभी कार्रवाई करा लेने के लिए कहा। विद्युत व्यवस्था की समीक्षा की गई। बैठक में उप-जिला निर्वाचन अधिकारी, परियोजना अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, कार्यपालन यंत्री विद्युत वितरण कंपनी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।