Translate

बुधवार, 7 अप्रैल 2021

कैरवारा में किशोर-किशोरियों के साथ मनाया विश्व स्वास्थ्य दिवस।

//विनोद कुमार जैन//

बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा से महज 10 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत कैरवारा मैं मनाया गया, किशोर- किशोरियों ,नवविवाहिता ,गर्भवती महिलाओं के साथ स्वास्थ्य दिवस

आज दुनियाभर में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जा रहा है, इसकी शुरुआत साल 1950 से विश्व स्वास्थ्य संगठन ने की थी, इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करना है। इस मौके पर यूएनएफपीए एवं दर्शना महिला कल्याण समिति के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग के द्वारा गांव में उपस्थित किशोर-किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रक्त में हीमोग्लोबिन का स्तर, बीएमआई, बजन, ऊंचाई, को ज्ञात किया, माहवारी के दौरान होने वाले संक्रमण से बचाव हेतु जानकारी दी गई वही गर्भवती महिलाओं की एनएनसी , प्रसव पूर्व जांच कराई, नवविवाहिता महिलाओं को परिवार नियोजन के साधनों के बारे में बताया गया, साथ ही साथिया सिनेमा कार्यक्रम के माध्यम से शिविर में उपस्थित महिलाओं को जागरूक करने की दृष्टि से फिल्म शो का संचालन कराया गया जिसमें किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक एवं मानसिक बदलाव पर आधारित वीडियो दिखाए गए जिसमें यौन प्रजनन स्वास्थ्य, सेनेटरी नैपकिन की उपयोगिता, आयरन का महत्व और उपयोगिता पर विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई ।

वर्तमान में कोरोना -19 महामारी से बचाव के लिए ग्रामीणों को बचाव के तरीके सुझाए गए 45 वर्ष से अधिक महिला पुरुषों को कोबिड- 19 के वैक्सीनेशन कराने के लिए तैयार किया गया  बच्चों और महिलाओं में व्याप्त एनीमिया एवं कुपोषण पर जानकारी दी गई साथ ही आयरन और पोषण के महत्व को बताया गया। 

"में हूं लाली" गतिविधि का आयोजन कराया जिसमें जिन किशोरियों का हीमोग्लोबिन लेवल 12 ग्राम/डीएल रहा उनको सम्मानित किया गया। 

इस मौके पर दर्शन महिला कल्याण समिति से ज्योति यादव स्वास्थ्य विभाग से एएनएम सुनीता अहिरवार, आशा सहयोगिनी रजनी अहिरवार, आशा सलमा बानो, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शीला लोधी, प्रेमरानी खान, साथिया बर्षा बानो, अभिषेक लोधी, राजवती लोधी के साथ-साथ किशोर किशोरी, नवविवाहिता,गर्भवती, शिशुवती एवं कुपोषित बच्चों की माताएं शामिल रही।