//सतीश रजक//
बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत निवार में आज मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर भगवानदास लोधी सरपंच, ज्ञान चंद्र अहिरवार सचिव, प्रताप सेन रोजगार सहायक के अलावा भाजपा बूथ अध्यक्ष आनंद तिवारी, महामंत्री हरिराम राय एवं किशन लोधी, मलखान सिंह लोधी, रामदयाल रजक,हलकाई यादव,सागर सिंह लोधी, रतिराम आदिवासी, सूरज सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।