//रूपेश जैन//
ब्यूरो छतरपुर। नेहरू युवा केन्द्र छतरपुर के तत्तावधान में कार्यालय के सभाकक्ष में केच द रेन विषय पर बेनीनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नामित एमीनेंट परसन सुदीप पाण्डेय एवं अवषेघ यादव सहित आनंद षर्मा एवं वरिष्ठ समाज सेवी महेष द्विवेदी उपस्थित हुये। उन्होंने कहा कि युवा पूर्ण ईमानदारी लगन व कड़ी मेहनत से अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक हमारे पर्यावरण को बहुत बुरी तरीके से प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक इकटठा कर उसका दूसरे निर्माण कामों में उपयोग करें। एमीनेंट परसन सुदीप पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि बरसात का पानी जहां गिरे उसे रेन वाटर हार्वेर्टिग सिस्टम के द्वारा संरक्षित किया जाये जिससे जल का स्तर सही बना रहे और हमें पानी की समस्या न हो। स्वंयसेवकों को सामाजिक कुरीतियों को दूर करने एवं षासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुचाने के लिये कार्य करना है। उन्होंने कहा कि हम समाज सेवा के ऐसा कार्य करें जिससे आपकी पहचान बने । उन्होंने कहा कि वर्षा नही ंतो जल नहीं, जल नही ंतो कल नहीं है। उन्होंने कहा कि हम अपने महापुरूषों के जीवन दर्षन, सि़़द्धातों को पढे़ं व उन्हें आत्मसात कर उनके दिये गये मार्गदर्षन पर चलें।
षिक्षा व स्वास्थ्य के बारे में जिन अनुभवी लोगों ने कार्य किया है उनसे जुड़ंे उनके अनुभव प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि आपको नेतृत्व करने का जो अवसर मिला है आप अपनी क्षमता को पूरी तरह से समाज के लिये समर्पित करें। उन्होंने कहा कि हर खेत में मेंड और हर मेंड में पेड़ के सिद्धांत को अपनायें तो हम काफी हद तक खेत के पानी को संरक्षित कर सकते हैं।