Translate

शनिवार, 3 अप्रैल 2021

निवार में घर में लगी आग लाखों का सामान जलकर हुआ खाक।

//सतीश कुमार//

बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा जनपद क्षेत्र के ग्राम निवार के एक घर में आज शुक्रवार को आग लग गई. जिस दौरान घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।

जानकारी के मुताबिक मकान मालिक कलुआ पिता कमला अहिरवार अपने घर से कहीं बाहर गए हुए थे तथा घर पर कोई सदस्य मौजूद नहीं था तथा जब आग की लपटें मकान के बाहर निकली तो स्थानीय लोगों ने देखा और फायर बिग्रेड को इसकी सूचना दी. मगर फायर बिग्रेड मौके पर नहीं पहुंची तथा किसी तरह ग्रामीणों ने ही आग पर काबू पाया।

एवं मकान मालिक कलुआ पिता कमला अहिरवार के अनुसार इस आगजनी में नगदी सहित करीब दो लाख से ऊपर का नुकसान हुआ है तथा आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चला है।