//मनीष लोधी//
बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा क्षेत्र के मढ़देवरा खरीदी उपार्जन केंद्र पर पंजीयन करवाने वाले किसानों की गेहूं की खरीदी की जा रही हैं।
समिति प्रबंधक श्री धनीराम पटेरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि उपार्जन केंद्र पर सुबह 8:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक कोई भी किसान रह सकते हैं हालांकि उन्हें कोरोना प्रोटोकॉल का ध्यान अवश्य रखना होगा.
एवं प्रबंधक श्री पटेरिया ने बताया कि प्रतिदिन लगभग 500 से 1000 क्विंटल की खरीदी की जा रही है।