Translate

शुक्रवार, 9 अप्रैल 2021

छतरपुर। स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना के द्वारा "आज की वैकेंसी" योजना का हुआ शुभारंभ...विद्यार्थियों को नोटिस बोर्ड और सोशल मीडिया ग्रुप के जरिए दी जाएगी नौकरी के लिए विभिन्न रिक्त पदों की जानकारी।

    

ब्यूरो छतरपुर। शासकीय महाराजा महाविद्यालय छतरपुर में स्वामी  विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना के तहत् आज की वैकेंसी योजना का शुभारंभ महाविद्यालय  प्राचार्य डॉ डी पी शुक्ला के कर कमलों से किया गया।इसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं को नौकरी हेतु उपलब्ध जानकारी प्रदान करना है।इस योजना के तहत प्रतिदिन शासकीय,अशासकीय रिक्त पदों की जानकारी नोटिस बोर्ड,डिजिटल नोटिस बोर्ड द्वारा दी जायेगी।छात्रों के विभिन्न सोशल मीडिया ग्रुप में भी यह जानकारी भेजी जाएगी।इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना के जिला नोडल अधिकारी डॉ जे पी शाक्य,वरिष्ठ प्राध्यापक जे एस परिहार सहित अनेक प्रोफेसर उपस्थित रहे।प्राचार्य डॉ डी पी शुक्ला ने इसे विद्यार्थियों के लिए बेहद लाभकारी योजना बताया।डॉ जे पी शाक्य ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया और आशा व्यक्त की कि जिले के सभी शासकीय महाविद्यालयों में इसे  छात्रहित में जल्द ही लागू किया जाएगा।