Translate

रविवार, 2 मई 2021

बकस्वाहा में युवाओ की अनूठी पहल खोला जायगा कोविड सेंटर।

//विनोद कुमार जैन//

बक्सवाहा(छतरपुर)। वैश्विक महामारी के कोरोना इस दौर में बक्सवाहा के युवाओं ने अनूठी पहल शुरुआत की है जो जनसहयोग से कोविड सेंटर बनाने के लिए अब समान जुटा रहे है।

वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने के लिए बक्सवाहा के युवाओं की यह पहल निश्चित रूप से सराहनीय है जिससे अपने क्षेत्र व ग्राम के लोगों की ज़िंदगियों को बचाया जा सकेगा।

बक्सवाहा में कोविड सेंटर शुरू करने के लिए अब एक-एक  सामग्री जुटाई जा रही है ताकि लोगो को अन्य अस्पतालों में ना भटकना पड़े।