//आशीष चौरसिया//
बक्सवाहा(छतरपुर)। छतरपुर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विनोद सिंह बक्सवाहा पहुंचे जिन्होंने कोरोना कर्फ़्यू के दौरान व्यस्थाओं का जायजा लिया तो साथ ही एएसपी श्री सिंह पुलिस बल के साथ सड़कों पर उतरे जिस दौरान लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप लोग घरों में रहें सुरक्षित रहें।
साथ ही उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति कोरोना कर्फ़्यू के नियमों का उल्लंघन करता है उस पर कार्यवाही की जाएगी।
जिस दौरान तहसीलदार त्रिलोक सिंह पोषाम, थाना प्रभारी आशुतोष श्रोत्रीय, जनपद सीईओ हर्ष खरे के अलावा नगर परिषद का स्टाफ मौजूद रहा।