//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)। रामटौरिया मे मंगलवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे पर से उतारा और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी रामटौरिया के रहने वाले एक 18 वर्षीय सुरेंद्र पिता महीप लोधी ने मंगलवार को दोपहर करीब 1:00 बजे अपने खेत पर लगे आम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसे फंदे पर लटकता देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि युवक की आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है
मृतक के परिजन का आरोप है कि मेरे चचेरे भाई ने करीब 5 दिन से मेरे लड़के को परेशान कर रहा था शराब पीकर शाम सुबह गाली गलौज और उसकी आत्महत्या करने पर मजबूर किया।
रामटौरिया पुलिस चौकी प्रभारीअजान सिंह राजपूत ने पंचनामा बनाकर पीएम के लिए भेजा दिया गया।
