Translate

मंगलवार, 4 मई 2021

खजुराहों। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर प्राप्त होने से स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा सुधार।

//राजीव शुक्ला//                       

खजुराहों(छतरपुर)।   खजुराहो लोकसभा क्षेत्र से सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा जी के द्वारा लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार करने के दृष्टिकोण से सहायता प्रदान की जा रही है जिसके तहत आज राजनगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत खजुराहो, लवकुश नगर, चंदला एवं गौरिहार स्वास्थ्य केंद्रों के लिए ऑक्सीजन कौस्ट्रेटर प्रदान किए गए ।                                            

  खजुराहो लोकसभा क्षेत्र से सांसद विष्णुदत्त शर्मा जी ने जिले के आला अधिकारियों के साथ 16 अप्रैल को आयोजित बैठक के दौरान निर्देशित किया था कि स्वास्थ्य सुविधाओं में कोई कमी नहीं आना चाहिए जिसके तहत उन्होंने  क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की बढ़ोतरी के लिए लगातार प्रयास किए जिनके तहत खजुराहो ,चंदला ,लवकुश नगर एवं गौरिहार स्वास्थ्य केंद्रों को पांच ₹500000 तथा खजुराहो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को एंबुलेंस खजुराहो में कोविड-19 अस्पताल एवं कोविड-19 सेंटर के अलावा खजुराहो हायर  सेकेंडरी स्कूल में वैक्सीनेशन का भी कार्य संचालित कराया गया, इसके अलावा आज खजुराहो सहित चंदला, लवकुश नगर एवं गौरिहार को 25 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर प्रदान कर स्वास्थ्य सुविधाओं में वृद्धि की है ।                                  भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री अरविंद पटेरिया ने बताया कि सांसद खजुराहो वी.डी शर्मा जी के द्वारा लगातार क्षेत्र की निगरानी रखी जा रही है एवं आने वाले दिनों में और भी अधिक सुविधाएं हों इस हेतु वह प्रयासरत हैं, आपने कहा कि जिस तरह से विपक्षी दलों के कुछ नेता सोशल मीडिया के माध्यम से गलत प्रचार कर रहे हैं उन्हें सुविधाओं के बारे में भी बताना  चाहिए जिससे मरीज यहां वहां ना भटक सकें और उन्हें सुविधाएं प्राप्त हो इस हेतु अगर सोशल मीडिया और मीडिया में प्रचार करें तो बेहतर होगा , इस आफत की घड़ी में राजनीति करने के बजाए सहयोग करने की आवश्यकता है राजनीति के लिए पूरा जीवन पड़ा है , साथ ही आप ने कहा कि इस महामारी के दौर में सभी राजनीतिक प्रतिनिधियों को आगे आकर क्षेत्रीय जनों के सहयोग हेतु तन -मन - धन से जुटने की आवश्यकता है जिससे लोगों को इस आफत की घड़ी में राहत मिल सके ।                             

  खजुराहो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉ एस.के गुप्ता ने कहा कि अब किसी भी मरीज को छतरपुर जाने की आवश्यकता नहीं है वह सभी सुविधाएं यहां मिल रही हैं जो आवश्यक है, आपने कहा कि खजुराहो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 10 बैड ऑक्सीजन कॉस्ट्रेटर के अलावा 20 और बिस्तर की व्यवस्था है अतः 30 बैड का खजुराहो कोबिड अस्पताल पूरी तरह से मरीजों के लिए तैयार हैं जो भी पेशेंट हों वह यहां भर्ती हो सकते हैं ।                          

  आज खजुराहो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर प्रदान करते वक्त तहसीलदार विजय कुमार सेन के अलावा भारतीय जनता पार्टी के संजय रैकवार, अनुज कुमार शुक्ला ,भैया जी अचनार ,ब्रज गोपाल अवस्थी, विजय राज, रविंद्र पाठक, मोहिनी सेन सहित खजुराहो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ एस के गुप्ता , डॉ जाधव एवं अस्पताल स्टाफ उपस्थित रहा।