//विनोद कुमार जैन//
बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा में युवाओं की पहल पर जन सहयोग से बक्सवाहा के जेतपुरा रोड स्थित छात्रावास में बनाए गए कोविड सेंटर का उद्घाटन किया गया।
जिस दौरान नगर गौरव डॉ राघवेंद्र श्रीधर, डॉ शिखा श्रीधर के अलावा बिजावर अनुविभागीय अधिकारी राहुल सिलाडिया, तहसीलदार त्रिलोक सिंह पोषाम,BMO डॉ ललित उपाध्याय, थाना प्रभारी आशुतोष श्रोत्रीय के अलावा युवा साथियों की मौजूदगी रही।
बता दें कि वैश्विक महामारी के इस दौर में बक्सवाहा के युवाओं की पहल पर जन सहयोग से इस कोविड सेंटर को शुरू किया गया है।