Translate

मंगलवार, 4 मई 2021

बिजावर। बेसहारों का सहारा बनें झमटुली के युवा समाजसेवी राजू पटेल...जरूरतमंदों को उपलब्ध कराई राशन सामग्री।

//पवन बिंदुआ//

बिजावर(छतरपुर)। बिजावर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम झमटुली के युवा समाजसेवी राजू पटेल के द्वारा बेसहारा ,असहाय लोगों को राशन सामग्री पहुंचाई जा रही है, कोविड के प्रति लोगों को जागरुक भी किया जा रहा है।

राजू पटेल ने बताया कि जहां पूरी दुनिया कोविड-19 महामारी से जूझ रही है तो ऐसे समय मे जो लोग बेसहारा और असहाय लोग हैं उनकी सेवा करना हम सभी का कर्तव्य बनता है उन्होंने कहा उनकी टीम के द्वारा सोमवार को जरूरतमंदों के घर घर जाकर राशन सामग्री  भेंट की गई है और सभी से अनुरोध भी किया है कि सभी लोग अपने घरों में रहें सुरक्षित रहें यदि उनको किसी भी प्रकार की जरूरत पड़ती है तो उनके द्वारा मदद की जाएगी, ऐसी महामारी में उन्होंने कहा हम सभी को एक दूसरे की मदद करना चाहिए और उनका मुख्य उद्देश है कि कोई भी भूखा ना सोए ,सोमवार ग्राम झमटुली के आदिवासी परिवारों और रजक परिवार को राशन सामग्री भेंट की गई, जिन लोगों को राशन सामग्री भेंट की गई उन्होंने इस इस कार्य की सराहना की , उनके साथ महेंद्र पटेल, रमन विश्वकर्मा ,गया प्रसाद पटेल,संजय अवस्थी मौजूद रहे ।