//आशीष चौरसिया//
बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा के बेटे नगर गौरव डॉक्टर श्री राघवेंद्र श्रीधर ने सोमवार को बक्सवाहा के युवाओं की पहल पर जन सहयोग से खोले गए कोविड सेंटर में आकर अपनी सेवाएं प्रदान की जिस दौरान उनकी पत्नी डॉ शिखा श्रीधर ने भी सेवाएं प्रदान की।
गौरतलब है कि डॉ राघवेंद्र श्रीधर भोपाल के हमीदिया अस्पताल में कार्यरत होकर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं तो वही डॉक्टर शिखा श्रीधर भोपाल के पीपुल्स अस्पताल में कार्यरत होकर अपनी सेवाएं प्रदान कर रही हैं जिन्होंने आज बक्सवाहा आकर करीब 30 मरीजों को चिकित्सीय परामर्श दिया।