//रूपेश जैन//
बिजावर(छतरपुर)। बढ़ते कोरोना संक्रामण के रोकथाम एवं बचाव के उद्देश्य से चिकित्सालयी व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने के कार्य किए जा रहे हैं।
जिस क्रम में बिजावर में भी 20 बेड का कोविड सेंटर तैयार किया गया है. जिस के संबंध में बिजावर अनुविभागीय अधिकारी श्री राहुल सिलाडिया ने जानकारी देते हुए बताया कि बिजावर के अटल कम्युनिटी हॉल में 20 बेड का कोविड सेंटर तैयार किया गया है. जिसमे कोविड संक्रमित मरीजों को स्वस्थ सुबिधायें प्रदान की जाएगी।