Translate

मंगलवार, 1 जून 2021

बक्सवाहा क्षेत्र के लाखों पेड़ काटे जाने को लेकर समाज सेवी संगठन आये आगें बोले नहीं करने देंगे पेड़।

//आशीष चौरसिया//

ब्यूरो छतरपुर।  जिले के बक्सवाहा क्षेत्र में डायमंड प्रोजेक्ट पूर्ण रूप से स्थापित होने के लिए करीब 2.15 लाख पेड़ काटे जाने की तैयारी की जा रही है. मगर अब पेड़ काटे जाने की राह आसान दिखाई नहीं दे रही है।

गौरतलब है कि पेड़ काटे जाने को लेकर स्थानीय युवा सोशल मीडिया पर ट्रेड चलाकर अपनी असंतुष्टि जाहिर कर रहे हैं. तो वही पूर्व में ही दिल्ली की एक समाज सेविका के द्वारा सुप्रीम कोर्ट में इस संबंध में याचिका दायर की जा चुकी है, जिसके बाद अब कई समाजसेवी संगठन भी आगे आकर पेड़ काटे जाने को लेकर अपनी असंतुष्टि जाहिर कर रहे हैं।

ठीक इसी क्रम में बजरंग सेना ने भी अपनी असंतुष्टि जाहिर की है जिस के संबंध में बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणवीर पटेरिया ने वीडियो जारी किया है. जिन्होंने कहा है कि बजरंग सेना इसके लिए देश भर में जन जागरण अभियान चलाएगी तथा पेड़ ना काटे जाने को लेकर आह्वान भी करेगी एवं जरूरत पड़ने पर बजरंग सेना धरना प्रदर्शन भी करेगी मगर पेड़ कटने नहीं देगी।

एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पटेरिया ने बताया कि इस संबंध में हमारे द्वारा देश के प्रधानमंत्री जी को भी पत्र लिखकर पेड़ ना काटे जाने की मांग की गई है।