//राजीव शुक्ला//
खजुराहो(छतरपुर)। सांसद निधि से स्वीकृत एम्बुलेंस खजुराहो स्वास्थ्य केन्द्र पहुंची है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर बीते दिवस एम्बुलेंस वाहन चिकित्सा अधिकारी को सौंपा गया है। एम्बुलेंस का श्री संजय रैकवार द्वारा विधिवत पूजन करने के बाद वाहन की चाबी चालक को सौंपी गई। उक्त एम्बुलेंस वाहन मिलने से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी और विकट परिस्थितियों में मरीज को बड़े अस्पतालों तक पहुंचने में होने वाली समस्या का सामना अब नहीं करना पड़ेगा।