//मोहित जैन//
बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नव नियुक्त पदस्थ महिला डॉक्टर स्वप्निल जैन ने लोगों से घर मे रहने व सुरक्षित रहनें की अपील की है. क्योंकि वैशविक महामारी कोरोना का प्रकोप अत्यंत भयावह है कृप्या इससे बचें।
डॉक्टर साहिबा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आवश्यक ना हो तो बाहर कतई ना निकले तथा मास्क व हैंड सेनेटराइजर का उपयोग आवश्यक करें।
बता दें कि डॉक्टर स्वप्निल जैन इसके पहले श्याम शाह मेडिकल कॉलेज रीवा कार्यरत होकर अपनी सेवाएं प्रदान कर रही थीं।