Translate

बुधवार, 2 जून 2021

बक्सवाहा। कुष्मांड में 06 साल की बच्ची की कुएं में गिरने से हुई मौत।


//आशीष चौरसिया//

बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा थाना क्षेत्र के ग्राम कुष्मांड में छः साल की लड़की की कुएं में गिरने से मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार छः वर्षीय सुरक्षा लोधी/गिरधारी लोधी जो घर के बाहर खेल रही थी तथा खेलते समय कुएं में जा गिरी।

जब काफी समय तक परिजनों को मासूम बेटि सुरक्षा दिखाई नही दी तो फिर खोजबीन की गई. लेकिन तब तक मासूम ने दम तोड़ दिया था।

वहीं बक्सवाहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ महिला डॉक्टर स्वप्निल जैन ने बताया कि बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौप दिया गया है।