ब्यूरो इंदौर। रक्तदान कर लोगों की जान बचाने का श्रेष्ठ कार्य इंदौर के देवी अहिल्याबाई विश्वविद्यालय की समाज विज्ञान अध्ययन शाला के NSS के वॉलिंटियर द्वारा किया जा रहा है।
जिस क्रम में आज NSS वॉलिंटियर हिमांकि जैन द्वारा शहर के सीएचएल अपोलो हॉस्पिटल में जाकर रक्तदान किया गया है।
गौरतलब है कि विपदा के ऐसे समय में अधिकांश मरीजों को रक्त की आवश्यकता होती है और ऐसे में युवाओं की यह पहल निश्चित रूप से लोगों की जान बचाने में मददगार साबित हो रही है।