Translate

बुधवार, 2 जून 2021

VIDEO:- राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित बजरंग सेना पहुँची बक्सवाहा के जंगल...रक्षा सूत्र बांधकर पेड़ों की रक्षा करने का लिया संकल्प।

//आशीष चौरसिया//

बक्सवाहा(छतरपुर)। बिगत एक महीने से पूरे देश मे बकस्वाहा के जंगल से सवा दो लाख पेड़ काटे जाने का विरोध ट्विटर फेसबुक के माध्यम से चल रहा है बजरंग सेना ने 2 दिन पहले देश के प्रधानमंत्री जी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री जी और पर्यावरण मंत्री जी को कलेक्टर के माध्यम से पेड़ो को कटने से बचाने के लिए ज्ञापन भेजा है और आज बकस्वाहा पहुंचकर पेड़ो में रक्षा सूत्र बांधकर पेड़ो की रक्षा करने का संकल्प लिया इस मौके पर बजरंग सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष रणबीर पटेरिया ने कहा है कि बुंदेलखंड के हमेशा से दोहन होता रहा है यहां से रेत का उत्खनन बड़े बड़े पहाड़ो का उत्खनन और अब जंगलों को काटा जा रहा है इससे बुंदेलखंड के लोगो को न कभी लाभ हुआ है और न ही अब होने बाला है इस जंगल से जो हजारों करोड़ का हीरा निकलेगा उसका लाभ सरकार और हीरा खोदने बाली कंपनी को होना है इसलिए बजरंग सेना ने संकल्प लिया है कि हम इस जंगल को नही कटने देंगे इन्हें बचाने के लिए 5जून को प्रधानमंत्री जी के नाम खून से लिखकर एक लाख पत्र भेजे जाएंगे  साथ ही साथ गांव गाँव जाकर जन जागरण अभियान चलाया जाएगा लोगों को पेड़ कटने से होने बाले दुष्परिणामों के बारे में बताएंगे ओर एक बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी इस लड़ाई को हम सबको मिलकर लड़ना होगा जो भी संगठन इस मुहीम में साथ मे हैं उन सभी का धन्यवाद करता हूँ कोई भी लड़ाई हम अकेले रहकर नही जीत सकते इसमें सभी का सहयोग जरूरी है सम्माननीय पत्रकार भाइयो का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है उनका भी धन्यवाद करता हूँ और सभी से आग्रह करता हूँ कि इस लड़ाई को हम सबको मिलकर लड़ना है क्योंकि हमें जीवन जीने के लिए हीरो की नही ऑक्सीजन की जरूरत है अभी कोरोना संकट में ऑक्सीजन की कमी होने के कारण हजारों लोगों ने दम तोड़ दिया पेड़ हमे जीवनदायिनी ऑक्सीजन देते है हमे हर मौसम में अलग2 फल देते हैं इनकी रक्षा करना हम सबका कर्तव्य है इस मुहीम में निबाड़ी जिले से स्वामी सत्यनाथ जी महाराज अपनी पृरी टीम के साथ वकस्वाहा पहुंचे थे और उन्होंने इस मौके पर कहा है कि हम पेड़ नही कटने देंगे और सवा साल में 1सवा लाख पेड़ लगाने का संकल्प लिया है इस मौके पर उत्तरप्रदेश के पूर्ब मंत्री बादशाह सिंह भी पूरी तागत के साथ इस मुहीम में शामिल है और पेड़ कटने का विरोध कर रहे है महोबा जिले से तारा पाटकर जी भी उपस्थित थे उन्होंने भी पेड़ो को बचाने का संकल्प लिया है बाँदा जिले से डालचंद मिश्रा छतरपुर से बजरंग सेना राष्ट्रीय प्रभारी अरुण पाठक तनुज गंगेले रज्जन परमार आशीष ओर विक्की यादब सहित दर्जनों युबा शामिल थे।