//राजीव शुक्ला//
खजुराहों(छतरपुर)। खजुराहो के हायर सेकेंडरी स्कूल में वैक्सीनेशन के महा अभियान का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया जिसमें अधिकारियों की उपस्थिति में आज के इस वैक्सीनेशन महा अभियान का शुभारंभ 81 वर्षीय वृद्ध श्री राम स्नेही दुबे को टीका लगा कर के श्रीगणेश हुआ ।
टीकाकरण के इस महाअभियान में आज रंगोली सजाई गई एवं आने वाले वैक्सीनेशन के लिए लोगों को स्वागत करते हुए उन्हें ठंडे पानी पेयजल की व्यवस्था भी की गई साथ ही अधिक से अधिक लोग वैक्सीनेशन कराने के लिए पहुंचे इस हेतु सभी प्रयास किए गए, जिसके चलते आज बड़ी संख्या में एटीन प्लस एवं 45 प्लस वाले लोग खजुराहो के हायर सेकेंडरी स्कूल में पहुंचकर के वैक्सीनेशन करवाया ।
आज के इस वैक्सीनेशन महा अभियान के शुभारंभ अवसर पर नगर परिषद खजुराहो के सीएमओ श्री बसंत चतुर्वेदी, खजुराहो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ एस के गुप्ता, बीआरसी राजनगर के.के अग्निहोत्री , दर्शना महिला साथिया सिनेमा से रचना अग्निहोत्री, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता सहित स्वास्थ्य विभाग, नगर परिषद एवं शिक्षा विभाग का अमला उपस्थित रहा ।