//राजीव शुक्ला//
खजुराहों(छतरपुर)। वैसे तो योग दिवस पर पूरे देश और दुनिया में लोग योग की क्रियाएं करते हैं लेकिन क्या योग की क्रियाएं 1 दिन ही करने मात्र से हम निरोगी हो जाएंगे यह एक बड़ा सवाल है जिसको लेकर हमें गंभीर होने की आवश्यकता है, शायद इसी गंभीरता के साथ खजुराहो के माई होम कॉलोनी निवासी अपनी नियमित दिनचर्या में योग की क्रियाओं को अनिवार्य रूप से प्रतिदिन सुबह करते हैं जिसमें विभिन्न योग क्रियाएं शामिल हैं । योगाचार्य अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि योग का लाभ तभी है जब हम इसे नियमित करें , आपने कहा की अपने आप को संतुलित बनाए रखें के लिए योग जरूरी है इसी में हमारे हित समाहित है, माय होम फिटनेस क्लब के सदस्य ना सिर्फ योग करते हैं बल्कि साइकिलिंग , दौड़ एवं विभिन्न खेलों के माध्यम से पसीना बहाते हैं जिससे कि सभी स्वस्थ रह सकें । इस फिटनेस क्लब में कई ऐसे सदस्य हैं जिन्हें शुगर, बीपी एवं हार्ट की प्रॉब्लम थी लेकिन नियमित योग के चलते उनकी यह सभी समस्याओं का भी निदान हो गया है, योग क्रियाओं के बाद सभी लोग अमृत रस का पान भी करते हैं जिसमें पुदीना, तुलसी, नींबू, काला नमक को पानी में बेहतर तरीके से इन सभी का रस मिलाकर शिकंजी के तौर पर अमृत रस का पान भी करते हैं जिससे पसीना आने के बाद शरीर में पानी की कमी ना हो, निश्चित रूप से अगर योग की क्रियाओं को नियमित रूप से किया जाए और माय होम कॉलोनी के निवासियों की तरह इसे अपनी नियमित दिनचर्या में शामिल कर लिया जाए तो योग दिवस की परिभाषा वास्तविक रूप से परिभाषित हो सकती है ।