//अक्षय जैन//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। अनियंत्रित होकर बाइक गिरने से एक महिला घायल हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार कमला यादव पति सुखदेव यादव उम्र 26 वर्ष अपने भाई के साथ बाइक से नरसिंहपुर से महोबा के पास सलैया गांव में जा रहे थे जैसे बाइक अस्पताल तिराहे के पास आई तो अचानक गाड़ी का संतुलन बिगड़ जाने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर गिर गई जिसमें सवार कमला यादव 26 वर्षीय पति सुखदेव यादव निवासी नरसिंहपुर घायल हो गई जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ामलहरा में भर्ती कराया गया उसके सिर में चोट आई है हालांकि उसका भाई सुरक्षित है ।