Translate

शनिवार, 19 जून 2021

छतरपुर। तीन सीईओ एवं दो सहायक यंत्रियों के प्रस्ताव कमिश्रर के यहां भेजे गये।

//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

 ब्यूरो छतरपुर। जिले में आठ जनपदों में पदस्थ सीईओ एवं सहायक यंत्रियों की कार्यशैली एवं प्रगति की समीक्षा बीते रोज जिला कलेक्टर के द्वारा की गई थी। जिसमें बड़ामलहरा सीईओ अजय सिंह, छतरपुर सीईओ मजहर अली एवं लवकुशनगर सीईओ एसके मिश्रा के अलावा दो सहायक यंत्री पीएन शुक्ला एवं गौरिहार जनपद में पदस्थ सहायक यंत्री बीके नायक के खिलाफ कलेक्टर ने सख्त रुख अपनाते हुए इनके प्रस्ताव कमिश्रर के यहां भेजने के लिए जिला सीईओ को कहा था। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अमर बहादुर सिंहने तीन जनपद के सीईओ एवं दो सहायक यंत्रियों के प्रस्ताव सागर कमिश्रर मुकेश शुक्ला के यहां भेज दिए हैं। इन अधिकारियों के खिलाफ कभी भी कार्यवाही हो सकती है। फिलहाल छतरपुर जिले में मनरेगा के अंतर्गत चल रहे कामों में भारी धांधली और भ्रष्टाचार की श्किायतें प्रतिदिन मिल रही हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उपयंत्रियों के द्वारा घर बैठकर मूल्याकंन करना और भुगतान करने में सहयोग करना जैसी खबरें भी प्रकाश में आ रही हैं ऐसे उपयंत्रियों के खिलाफ सेवा बर्खास्त की कार्यवाही अतिशीघ्र होने वाली है। कुछ उपयंत्रियों की सूची जिला पंचायत में तैयार हो चुकी है।