जैसीनगर(सागर)। आज 5 जून विश्व पर्यावरण के अवसर पर जागरूक युवाओ द्वारा वृक्षारोपण किया गया जिसमें पत्रकार अभिषेक पवार बिलहरा ने कहा कि पर्यावरण को प्रदूषण से रोकना है तो पेड़ पौधे लगाना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर पेड़ पौधे हमें फल और छाया देते हैं, वहीं पेड़ पौधों से हमें विभिन्न प्रकार की औषधियां मिलती हैं। चाहे कोई भी दवा हो, कहीं न कहीं प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से वनस्पतियों से जुड़ी हुई होती है इसलिए हमें अपने जीवन में कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए... पंकज पवार सागर ने कहा वृक्ष लगाना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है क्यो वृक्ष है तो हमारा जीवन संभव है क्योंकि वृक्ष की कीमत इस कोरोनाकाल में हम सबको अच्छे से समझ में आ गई जब बिना आक्सीजन से लोग काल के गाल में समा रहे थे इसलिए कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाये इस अवसर पर पत्रकार अभिषेक पवार, पंकज पवार सागर, अजय,रामकुमार, मनोज, एवं अनेको युवाओं ने अपने घरो के आसपास वृक्षारोपण कर अभियान में भाग लिया।
