Translate

मंगलवार, 1 जून 2021

खजुराहों। सभी के सहयोग से हम कोरोना से जीतेंगे - सांसद

   

//राजीव शुक्ला//

खजुराहों(छतरपुर)। खजुराहो लोकसभा क्षेत्र से सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के आज एक दिवसीय खजुराहो प्रवास के दौरान " सेवा ही संगठन " कार्यक्रम के अंतर्गत खजुराहो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं खरोही तथा राजनगर पहुंचकर जहां गरीब व असहाय लोगों को राशन सामग्री का वितरण किया गया तो वही खजुराहो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आज हीलिंग लाइफ एवं परमार्थ सेवी संस्थान के प्रमुख संजय सिंह के द्वारा समर्पित आठ ऑक्सीजन कॉन्ट्रैक्टर भी सांसद खजुराहो के कर कमलों से खजुराहो अस्पताल को सौपे गए । 

                खजुराहो सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा ने सर्वप्रथम मतंगेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की एवं क्षेत्र की खुशहाली हेतु कामना करते हुए पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से ही हम कोरोना से जीत पाएंगे ऐसा हमारा मानना है, वहीं उन्होंने सभा के माध्यम से लोगों को मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने एवं वैक्सीनेशन हेतु प्रेरित किया, आज ही खरोही  में आयोजित सभा के दौरान आपने खजुराहो खरौही मार्ग हेतु राशि स्वीकृत होने की खुशखबरी जैसे ही प्रदान की तो ग्राम वासियों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया एवं यहां के स्कूल में कक्षाएं बढ़ाए जाने सहित तालाब के गहरीकरण सहित कई योजनाओं को आज समर्पित किया ।                          ‌ आज के खजुराहो खरोही तथा राजनगर में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान भाजपा जिला महामंत्री अरविंद पटेरिया ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिन्होंने इस क्षेत्र में लगातार कई वर्षों से राज किया है उनके द्वारा विकास कार्य न किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है और आज भी वह अपने तक ही सीमित हैं क्षेत्र की उन्हें कोई चिंता नहीं ,  ग्राम खरोही - खजुराहो सड़क मार्ग पर आपने प्रकाश डालते हुए कहा की खरोही की जनता चिंता ना करें उनके साथ शासक नहीं सेवक हैं और हमारे सांसद महोदय के द्वारा जो चुनाव के द्वारा आश्वासन दिया गया था उसे पूरा करते हुए इस सड़क मार्ग के निर्माण हेतु शीघ्र ही कार्य प्रारंभ होगा, कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष मलखान सिंह के द्वारा भी संबोधित किया गया , खरोही के कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम बाबू त्रिवेदी (वरिष्ठ अधिवक्ता) के द्वारा किया गया।

                              तत्पश्चात राजनगर पहुंचकर स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित युवा मोर्चा के द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप में भी भाग लिया, आज बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा ब्लड डोनेशन किया गया तत्पश्चात खजुराहो में भोजन उपरांत लवकुश नगर के लिए प्रस्थान कर गए ।                                           ‌‌ आज इस अवसर पर जिला कलेक्टर शैलेंद्र सिंह एवं जिला पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा, राज नगर एसडीएम बीवी गंगेले, तहसीलदार विजय कुमार सेन, नायब तहसीलदार विजय कांत त्रिपाठी एवं खजुराहो नगर परिषद के सीएमओ बसंत चतुर्वेदी तथा राजनगर सीएमओ जगदीश मिश्रा के अलावा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मलखान सिंह , जिला महामंत्री अरविंद पटेरिया , जिला भाजपा मीडिया प्रभारी अरविंद रावत, भाजपा नेता प्रकाश पांडे , अशोक गौतम , हरनारायण अवस्थी, पंडित सुधीर शर्मा, अजय मिश्रा (पूर्व मंडी अध्यक्ष) योगेंद्र सिंह चंदेल , नरेंद्र द्विवेदी, रामगोपाल शर्मा ,कमलेश उपाध्याय, संजय रैकवार, राम जी उपाध्याय ,पुष्पेंद्र अवस्थी (मंडल अध्यक्ष बमीठा ), पप्पू अवस्थी अचनार ,भैया जी अचनार, ब्रिज गोपाल अवस्थी( टिकुरी), विनोद भारती ,अनुज कुमार शुक्ला, राकेश अहिरवार,  नीरज चतुर्वेदी, महेंद्र पटेल, गणेश पाठक, ओमकार अग्निहोत्री , जीतू वर्मा, मोंटी अग्निहोत्री ,ब्रिज गोपाल अवस्थी ,रूबी जैन, बृजेंद्र नायक खरोही ,रामअवतार चौबे खरोही सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।