Translate

मंगलवार, 1 जून 2021

बड़ामलहरा। थाना प्रभारी जगतपाल सिंह ने नन्हे-मुन्ने बच्चों को नमकीन बिस्किट किये वितरित।

//अक्षय जैन//

बड़ामलहरा(छतरपुर)। पुलिस प्रशासन ने बच्चों को बाटी खाद्य सामग्री संपूर्ण देश में फैली जानलेवा बीमारी कोराना के कारण लंबे समय से बाजार बंद थे ऐसी स्थिति में बच्चे लंबे समय से अपने घरों में कैद  की भांति थे न तो उन्हें बाजार से खाने पीने के लिए खाद्य सामग्री उपलब्ध हो पाई और न ही वह खुलकर खेलकूद पाए जैसे ही शासन प्रशासन द्वारा लॉकडाउन में ढील दी गई तो बड़ा मलहरा पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा नगर के कई वार्ड  में जाकर बच्चों को नमकीन चिप्स एवं मास्क वितरित किए गए जिससे बच्चों के चेहरों पर प्रसन्नता झलक उठी  जानकारी के अनुसार नगर के शंकर मोहल्ला वार्ड क्रमांक 2 एवं वार्ड क्रमांक 9 एवं अन्य कई जगहों पर बच्चों को खाद्य सामग्री जैसे की चिप्स बिस्किट वितरित की गई खाद्य सामग्री वितरित करते समय थाना प्रभारी जगत पाल सिंह उमा प्रसाद लटोरिया एवं आरक्षक सत्येंद्र कुमार महिला आरक्षक उपस्थित रही।