//अक्षय जैन//
घुवारा(छतरपुर)। सरकार जहाँ कोरोना की तीसरी लहर से लड़ने को ओर जीतेने को तमाम प्रयाश कर रही है वही सरकार के मुलाजिम टीकाकरण जैसे अमुल्य कार्य मैं गति देने की जगह कार्य मैं व्यवस्थाएं न देकर कार्य में अवरोधक बनते नज़र आ रहे है मामला बड़ामलहरा अनुविभाग के भगवा टीकाकरण केंद्र का है जहाँ कल बुधवार को कोरोना के प्रथम ओर द्वितीय डोज का टीकाकरण होना सुनिश्चित था जिसमे प्रशासन की मंशा अनुरूप 100 लोगो को कोरोना वैक्सीन लगनी थी जिसमे कोरोना वैक्सीन लगवाने लगभग पांच सौ लोग पहुच गए वहां मौजूद लोगों का कहना था जब पहले आओ पहले पाओ के सूत्र पर टीकाकरण का कार्य सम्पन्न होना था तो 100 के बाद आने बाले लोगो को टीकाकरण केंद्र पर आने की अनुमति कैसे दी गई लगभग 500 लोगो की भीड़ मैं एक भी व्यक्ति के चहरे पर मास्क नही था न ही कही से कही तक सामाजिक दूरी का पालन होता दिखाई दे रहा था लोगो को उत्साह था टीकाकरण करवाने का अब चाहे वैक्सीन के चक्कर मे किसी भी परिस्थिति से गुजरना पड़े
भगवा टीकाकरण पर ऐसे हालात कई बार कैमरे की नजरों मैं रिकॉर्ड किये गए लेकिन आज दिनांक तक कोई भी व्यवस्था दुरुस्त नही की गई टीकाकरण केंद्र पर टीकाकरण लगवाने बाले लोगो को न तो पीने के पानी की व्यवस्था है और न ही बैठेने के लिए कुर्सीयो की मवेशियों की तरह बैठे लोगों के रख राखव के लिए पुलिस विभाग के दो आरक्षको की तैनाती निर्धारित की गई थी जिसको वो बखूबी निभाते नजर आए अगर वो लोगो का रखरखाव नही करते तो लोगो के आपस में टीकाकरण के लिए झगड़ो के मामले भी भगवा टीकाकरण केंद्र पर सामने आ चुके है अब ये तो वक़्त ही बताएंगा की भगवा के इस घायल टीकाकरण केंद्र का इलाज प्रशासन आखिर कब करेगा।