Translate

गुरुवार, 8 जुलाई 2021

बड़ामलहरा। ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर दो घायल।

 //अक्षय जैन//

बड़ामलहरा(छतरपुर)। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दरगुवां में पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार दो लोग घायल हो गए । जानकारी के मुताबिक  संतराम  पिता बटन यादव इकतीस वर्ष निवासी क्वायला आज दोपहर डेढ़ बजे सुरेंद्र पिता मुलुआ यादव अठारह वर्षीय निवासी रंजीता के साथ दरगुवां से रंजीता जा रहा था जैसे ही वह दरगुवां के पेट्रोल पंप के पास पहुंचे वहाँ सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी जिसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  बड़ा मलहरा लाया गया जहां प्राथमिक उपचार कर दोनो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया  ।