//अक्षय जैन//
घुवारा(छतरपुर)। बड़ामलहरा पुलिस अनुविभाग के भगवां थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरा से भागे प्रेमी जोड़ा शादी करके पुलिस के समक्ष दस्तयाब हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 अप्रैल 2021 को शाम 5:30 बजे पिपरा निवासी राम जू पिता माधव सिंह दुबे अठारह साल चार दिन गांव के युवक बृजेश दुबे के साथ प्रेम प्रसंग के चलते भाग गई थी। और इंदौर जाकर दोनों ने आर्य समाज के मंदिर में शादी कर पति पत्नी की तरह रहने लगे थी। लड़की के पिता द्वारा भगवां थाना गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी जिस पर पर आज सोमवार दोपहर 12:00 बजे पुलिस थाना पहुंचकर प्रेमी ने अपनी कहानी बताते हुए कथन दर्ज कराए हैं। पुलिस के समक्ष पेश हुए प्रेमी जोड़े के कथन विवेचना में सहायक उपनिरीक्षक अरुण पुरोहित ने दर्ज कर कोर्ट में पेश किए हैं। जिस पर एसडीएम विकास कुमार आनंद ने धारा 98 के तहत दोनों के बयान पर लड़की को उसके प्रेमी पति के सुपुर्द कर दिया।