//राजीव शुक्ला//
खजुराहों(छतरपुर)। खजुराहो लोकसभा क्षेत्र से सांसद व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा जी ने दिल्ली में देश के नए केंद्रीय नागर विमानन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खजुराहो को पर्यटन के दृष्टिकोण व स्थानीय जनों की सुविधा के चलते " रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम " यानी (आरसीएस उड़ान) के तहत जोड़े जाने हेतु अनुरोध पत्र सौंपकर मांग की है ।
इसके अलावा पत्र के माध्यम से खजुराहो सांसद बी.डी शर्मा ने नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से कहा कि खजुराहो का एयरपोर्ट जो कि विश्व स्तरीय है तथा दुनिया भर से पर्यटक खजुराहो की कला देखने के लिए पहुंचता है , खजुराहो जोकि वर्ल्ड हेरिटेज साइट यूनेस्को में भी शामिल है , इसके अलावा खजुराहो के पास पन्ना नेशनल पार्क के भ्रमण के लिए भी बड़ी संख्या में पर्यटक खजुराहो जाता है लेकिन वर्तमान में यहां की उड़ान सेवाएं बंद है तथा डायरेक्ट फ्लाइट ना होने से पर्यटकों को कनेक्टेड फ्लाइट से यात्रा करना पड़ता है जिसके कारण इन्हें यह यात्रा महंगी भी पड़ती है अतः ऐसी स्थिति मे दिल्ली- खजुराहो- मुंबई व खजुराहो वाराणसी के लिए डायरेक्ट फ्लाइट चलाए जाने की आवश्यकता है जिससे आने वाले पर्यटकों के लिए सुविधाजनक व आरामदेह यात्रा सुनिश्चित होगी । खजुराहो सांसद बी.डी शर्मा के द्वारा किए गए यह प्रयास निश्चित रूप से आने वाले समय में धरातल पर दिखाई देंगे और शीघ्र ही बंद पड़ी उड़ान सेवाएं एक बार पुनः संचालित होकर पर्यटकों के आगमन के साथ खजुराहो के पर्यटन व्यवसाय में बढ़ोतरी करेगी, खजुराहो सांसद की नागरिक उड्डयन मंत्री से हुई आज यह मुलाकात काफी सकारात्मक रही।