//आशीष चौरसिया//
बक्सवाहा(छतरपुर)। मध्य प्रदेश नागरिक खाद्य आपूर्ति निगम अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त व क्षेत्रीय विधायक कुंवर प्रद्युम्न सिंह लोधी के अथक प्रयासों के पश्चात बड़ा मलहरा विधानसभा क्षेत्र के बक्सवाहा को एक नई सौगात मिली है।
बता दें कि विधायक श्री लोधी के प्रयासों से बक्सवाहा के अस्पताल की नई बिल्डिंग के निर्माण के लिए कुल 80 लाख की राशि स्वीकृत हुई है।
जिस के संबंध में आज भाजपा मंडल के सोशल मीडिया प्रभारी अनिल पाटकार द्वारा यह जानकारी प्रदान की गई है।
गौरतलब है कि हाल ही में कुछ समय पूर्व क्षेत्रीय विधायक के द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए विधानसभा क्षेत्र के लिए 01 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई थी. जिसके अंतर्गत बक्सवाहा स्वास्थ्य केंद्र के लिए भी चिकित्सा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए शामिल किया गया था।
लेकिन जिस पर बक्सवाहा के कुछ लोगों द्वारा सवाल भी उठाए गए हैं?
हालांकि रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व में कुछ सामग्री बक्सवाहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए प्रदान भी की गई है...!👇
https://bundelkhandpresentnews.blogspot.com/2021/04/blog-post_58.html