Translate

गुरुवार, 8 जुलाई 2021

घुवारा। महाराज छत्रसाल पर अभद्र टिप्पणी करने बाले पर कार्यवाही के लिए क्षत्रिय महासभा ने सौंपा ज्ञापन।

//अक्षय जैन//

घुवारा(छतरपुर)। आज क्षत्रिय महासभा के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भगवा पुलिस को ज्ञापन सोपा है क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष सुजान सिंह परमार वीरो ने मीडिया को जानकारी देते हए बताया राम अवतार बाजपेयी पिता घनश्याम बाजपेयी निवासी गठवेरा थाना सिविल लाइन जिला छतरपुर ने सोशल मीडिया पर महाराजा छत्रसाल के घोड़े " भले भाई " के ऊपर अभद्र टिप्पणी की जिस पर छत्रिय महासभा के बड़ामलहरा विधानसभा के समस्त कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों  द्वारा भगवा समेत समस्त बुंदेलखंड के पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग की है ज्ञापन के माध्यम से क्षत्रिय महासभा ने बताया है कि

 अगर पुलिस प्रशासन के द्वारा अभद्र टिप्पणी करने बाले पर कार्यवाही नही की गई तो क्षत्रीय महासभा के कार्यकर्ताओं के द्वारा उग्र आंदोलन एवं धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसका जिम्मेदार स्वयं शासन प्रशासन होगा 

ज्ञापन देने में सुजान सिंह परमार वीरो , दीपेंद्र सिंह पुरापट्टी शिवाजी राजा कसेटा , रव्वु राजा भगवा , सहित  क्षत्रीय महासभा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मोजूद रहे।