//नीरज चौबे, सतीश रजक//
बाजना(छतरपुर)। REC फाउंडेशन द्वारा वित्तीय सहायता प्राप्त एवं UNFPA के सहयोग से दर्शना महिला कल्याण समिति छतरपुर द्वारा संचालित साथिया सिनेमा परियोजना कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को बकस्वाहा विकासखंड के सेक्टर दरगुवा व बाजना में सहयोगी आशा एवं ग्राम के साथिया को प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर साथिया सिनेमा ब्लॉक समन्वयक वर्षा राजा बुंदेला ने बताया कि आशा साथिया को प्रोत्साहन उपहार गत 23 जुलाई से आगामी 05 अगस्त तक बक्सवाहा ब्लॉक के 112 ग्राम की 112 आशाओं तथा 252 साथियों को वितरित किए जाएंगे।
जिस क्रम में आज दरगुवा सेक्टर की 09 आशा और 22 साथिया तथा बाजना सेक्टर की 09 आशा एवं 24 साथिया को वाटर कैंपर, फोल्डिंग छतरी, मास्क, सैनिटाइजर, डिक्शनरी, केलकुलेटर, टॉर्च, जमेट्री बॉक्स इत्यादि सामग्री प्रोत्साहन पुरस्कार के रूप में वितरित गई है।
इस अवसर पर संकुल समन्वयक अखिलेश द्विवेदी एवं दरगुवा व बाजना सेक्टर की समस्त आशा एवं आशा साथिया उपस्थित रहे।