Translate

मंगलवार, 27 जुलाई 2021

छतरपुर। चरण पादुका में मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव।



ब्यूरो छतरपुर। सिंहपुर चरण पादुका में आज भारत वर्ष की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में इंडिया टूरिज्म, पर्यटन मंत्रालय  भारत सरकार ने चरण पादुका में शहीद हुए शहीदों की याद को लेकर स्थानीय जनों के साथ मिलकर आजादी का अमृत महोत्सव मना कर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें याद किया गया।   

                       बुंदेलखंड के जलियांवाला बाग के नाम से प्रसिद्ध सिंहपुर चरण पादुका स्थल में आज प्रसिद्ध पर्यटन विद एवं वरिष्ठ गाइड अनुराग शुक्ला के द्वारा उपस्थित अतिथियों को एवं ग्रामीण जनों के बीच सारगर्भित जानकारियां प्रदान की गई, विदित हो 14 जनवरी 1931 को हुए नरसंहार में बड़ी संख्या में इस अंचल के भारत माता के सपूतों ने अपनी जान कुर्बान की थी उन्ही शहीदों के सम्मान में आज के इस कार्यक्रम को खजुराहो स्थित फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट के साथ मिलकर इंडिया टूरिज्म के द्वारा आयोजन किया गया, इसमें अतिथियों, मीडिया कर्मियों एवं ग्राम वासियों को इंडिया टूरिज्म के द्वारा टी शर्ट व स्वल्पाहार की भी व्यवस्था की गई थी।                                                                   इस कार्यक्रम को श्री आर.के. मिश्रा सहायक निर्देशक इंडिया टूरिज्म इंदौर, श्री अजय कुमार सिंह संयुक्त संचालक (कौशल) मध्य प्रदेश पर्यटन, शंभूनाथ गौतम (प्राचार्य फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट) खजुराहो तथा सिंहपुर ग्राम के प्रधान सरपंच श्री उत्तम सिंह राजपूत व स्थानीय निवासी श्री श्रवण कुमार तिवारी सामाजिक कार्यकर्ता एवं अन्य ग्रामवासियों की गरिमामई उपस्थिति के साथ संपन्न हुआ ।