//राजीव शुक्ला//
खजुराहों(छतरपुर)। केंद्र सरकार में मोदी जी के मंत्रिमंडल विस्तार के तहत छतरपुर जिले से सांसद वीरेंद्र खटीक और श्रीमंत माधवराव सिंधिया जी को केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्थान देने पर आज भारतीय जनता पार्टी खजुराहो मंडल के द्वारा खजुराहो के गोल मार्केट में पटाखे फोड़ कर खुशी व्यक्त की गई और मिठाई वितरित हुई ।
खजुराहो मंडल के द्वारा आज गोल मार्केट में एक संक्षिप्त कार्यक्रम के माध्यम से जहां पटाखे फोड़े गए तो वही नरेंद्र मोदी जिंदाबाद तथा बीडी शर्मा जिंदाबाद माधवराव सिंधिया जिंदाबाद तथा वीरेंद्र खटीक जिंदाबाद के नारों से स्थल गुंजायमान हो गया ।
आज इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह परिहार , सिंधिया फैंस क्लब के जिला अध्यक्ष श्रीकांत मिश्रा , दिनेश गौतम, पप्पू अवस्थी अचनार , संजय रैकवार, भैया जी अचनार, अनुज कुमार शुक्ला , विजय राज, नरेंद्र द्विवेदी, डॉ वीरेंद्र पांडे, रविंद्र पाठक, वीरेंद्र सीगोट, एवं अर्जुन पांडे सहित बड़ी संख्या में भाजपाई उपस्थित रहे ।