Translate

रविवार, 4 जुलाई 2021

बमनोरा थाना प्रभारी द्वारा सट्टा खिलाने और खेलने बालो पर लगातार कार्यवाही।

//मनीष सम्राट//

घुवारा(छतरपुर)। बमनोरा थाना प्रभारी स्वर्ण प्रभा दुबे द्वारा बमनोरा क्षेत्र में लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी कार्यवाही में 25 जून को सट्टा खिलाते हुए बिहारी रैकवार पकड़ा गया जिसके पास से 910 रुपए बरामद किए गए, 26 जून को सट्टा खेलते हुए संदीप घोषी,तुलसी तिवारी और भुवानी रैकवार पकड़ा गया गया यह सभी घुवारा के निवासी है और बमनोरा क्षेत्र में जुआ खेल रहे थे,27 जून को मनोज कोरी और रामचरण रैकवार पकड़े गए,यह सभी घुवारा के निवासी है,28 जून को रमेश रैकवार घुवारा निवासी और नारायणदास यादव निवासी कचरा जुया खेलते पकड़े गए,29 जून को संतोष विश्वकर्मा निवासी कचरा और शोभाराम निवासी घुवारा जुया खेलते पकड़े गए ,इन सभी पर 13 जुया एक्ट के तहत कार्यवाही की गई जिसमें कुल 3850 रुपए पकड़े गए।

बमनोरा थाना प्रभारी स्वर्ण प्रभा दुबे एएसआई सीताराम सिंह घोष आरक्षक तरुण आरक्षक अनिल अखंड प्रताप अहम भूमिका रही