Translate

सोमवार, 5 जुलाई 2021

छतरपुर को मिला "सेमी फाइनल्स ऑफ स्कॉच अवार्ड इंडिया" कृषि क्षेत्र के विकास के लिए हासिल हुई उपलब्धि।

ब्यूरो छतरपुर। छतरपुर जिले को वर्ष 2020-21 में कृषि क्षेत्र के विकास के लिए सेमी फाइनल्स ऑफ स्कॉच अवार्ड इंडिया पुरुस्कार से नवाजा गया है। स्कॉच गु्रप के चेयरमेन समीर कोचर द्वारा कृषि विकास एवं कल्याण विभाग जिला छतरपुर को यह सम्मान दिया गया है। उल्लेखनीय है कि इस अवधि में किसानों को अधिक उत्पादन देने वाले प्रमाणित गेहूं एवं चनें के बीज वितरित किए गए। जिससे छतरपुर जिले की प्रति हैक्टेयर औसत उत्पादकता 36 क्विंटल तक बढ़ी।

कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह द्वारा जिले में कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ-साथ और किसानों की आय में वृद्धि की सम्भावना तलाशने के लिए कृषि गतिविधियों की सतत् की गई साप्ताहिक समीक्षा से जिले में यह उपलब्धि हासिल हो सकी है। जिले में केश क्राप, दलहनी, तिलहनी फसलों का रकवा रवि सीजन में बढ़कर 137.91 हजार हैक्टेयर तक जा पहुंचा। जिसके चलते आकांक्षी जिले में चयनित छतरपुर जिले को कृषि क्षेत्र में समन्वित प्रगति के लिए स्कॉच अवार्ड ऑफ इंडिया का सम्मान मिला।