//सत्यम खरे//
बाजना(छतरपुर)। बक्सवाहा क्षेत्र के जंगल को कटने से बचाने के लिए कुछ पर्यावरण प्रेमियों के द्वारा साईकिल रैली छतरपुर से शुरू की गई. जो आज बाजना पहुंची जहां से साइकिल रैली बक्सवाहा मुख्यालय तक जाएगी।
बक्सवाहा जंगल बचाओ आंदोलन के नेतृत्वकर्ता अमित भटनागर ने बताया कि साइकिल रैली का मुख्य उद्देश्य यह है की बकस्वाहा क्षेत्र के जंगल को कटने से रोका जाए तथा बक्सवाहा के जंगलों में मिले शैल चित्रों को विश्व स्मारक घोषित किया जाए।
तथा श्री भटनागर ने बताया कि इस साइकिल रैली में मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों के पर्यावरण प्रेमी के अलावा अन्य राज्य के भी पर्यावरण प्रेमी शामिल हुए हैं।
जिनमें जबलपुर के निशू मालवीय, इंदौर के बीनू बघेल, धार से सुनीता कमले एवं आयुष रावत सम्मिलित हुए हैं. तथा बक्सवाहा जंगल बचाओ आंदोलन के प्रमुख सदस्य बहादुर आदिवासी, भगत राम तिवारी, बबलू कुशवाहा, वालादीन पटेल, देवीदीन कुशवाहा, देशराज आदिवासी, देवेंद्र आदिवासी, जगदीश कुशवाहा, रवि आदिवासी, राहुल अहिरवार सहित अन्य सदस्य पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।